Pune Rape Case: पकड़ा गया पुणे का दरिंदा…खड़ी बस के अंदर हुई हैवानियत

Pune Rape Case News : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में स्वारगेट बस स्टेशन (Swargate Bus Stand) पर कड़ी बस में एक 26 साल की महिला के साथ रेप किया गया। पुणे पुलिस (Pune Police) ने शुक्रवार, 28 फरवरी को 37 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तफ्तीश के दौरान पता लगा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से पुणे क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

खड़ी बस में पीड़िता के साथ हुआ रेप 

दरअसल  25 फरवरी की सुबह 5.30 बजे एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। मामले पर जानकारी देते हुई पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल ने कहा “पीड़िता घरों में काम करती है। वह उस दिन अपने गांव जाने के लिए घर से सुबह जल्दी निकली थी। आरोपी ने उसे अकेले देखते हुए उससे कहा “आपकी बस यहां नहीं आएगी। वह दूसरी जगह खड़ी है।” उसके बाद महिला को आरोपी खड़ी एक बस में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि आरोपी का नाम दत्तात्रेय गडे है। उसपर पहले से ही पुणे और अहिल्यानगर में आधा दर्जन चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।

 

पकड़ा गया पुणे का दरिंदा

पीड़िता ने घटना के फौरन बाद अपनी दोस्त के कहने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी को खोज रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए 13 पुलिस टीमें गठित की गई थी। साथ ही आरोपी के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। जांच-पड़ताल के दौरान लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने उसकी अलग-अलग जगह पर खोजबीन की। इसके लिए ड्रोन और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। आखिरकार रात 1.30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Scroll to Top