Delhi Weather: बारिश के बाद दिल्ली हुई ‘कूल-कूल’, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंड एक बार फिर लौटती हुई नजर आ रही है। अधिकतम पारे में भी गिरावट देखने को मिली है। सर्द हवाएं शरीर को अंदर से कंपा रही हैं। दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

पिछले दो दिनों में देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। जिसका असर उत्तर के राज्यों में देखा जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार की रात भी हल्की बारिश देखने को मिली। इसके चलते जहां न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ, वहीं अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।

ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

इस बार देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी का पारा सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा रहा है। मॉनसून की वापसी के बाद दिल्ली में सर्द हवाएं शरीर को ठिठोर रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाके में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है। इस बार जनवरी और फरवरी में पश्चिमी विक्षोभों के कमजोर रहने के चलते अच्छी बारिश नहीं है।

सामान्य से ज्यादा गर्म रही फरवरी की रातें 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। सामान्य तौर पर यह तापमान 24.2 डिग्री होना चाहिए। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, जो इस बार 11.6 डिग्री तक रहा। यानी इस बार दिल्ली की रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रही हैं।

कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता ?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार एक मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं रविवार को भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मंगलवार को मौसम बिलकुल साफ रहेगा। बुधवार को कुछ बदल देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ नजर आएगा।

स्काईमेट के उपाध्यक्ष ने बताया मौसम का हाल 

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि “अगले हफ्ते से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 3 से 4 मार्च तक बहुत तेज हवाएं चलेंगी। , जिससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।”

Scroll to Top