Mahakumbh 2025: ‘हर घर गंगाजल’ महाकुंभ में नहीं लगा पाए डुबकी तो न हो निराश, CM योगी कराएंगे सभी को संगम स्नान

Mahakumbh Mela 2025: उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh) अब खत्म हो चुका है। इस दौरान इतिहास रचते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि कई श्रद्धालु किसी न किसी कारणवश इस महाकुंभ में नहीं पहुंच सके। ऐसे ही लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए यूपी सरकार ने एक योजना खोज ली है। ताकि सभी लोगों को संगम में डुबकी लगाने का पुण्य मिल सके।

घर-घर पहुंचेगा संगम का जल 

उत्तर-प्रदेश सरकार की योजना के तहत संगम का पवित्र जल अब प्रदेशभर में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को इसके जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में सभी 75 जिलों में दमकल वाहनों के माध्यम से संगम का जल पहुंचाया जाएगा। योजना के मुताबिक सबसे पहले वाराणसी, चित्रकूट, मिर्जापुर और गोरखपुर समेत 21 जिलों में यह संगम का पवित्र गंगाजल भेजा जाएगा। इसके बाद बाकि बचे हुए जिलों में यह जल पहुंचाया जाएगा।

कैदियों ने भी किया संगम के जल में स्नान 

इस बार महाकुंभ (Mahakumbh) में पहली बार जेलों में बंद कैदियों के लिए भी संगम के जल में स्नान की वयवस्था की गई थी। जेलों में बंद 90 हजार से अधिक बंदियों को संगम के पवित्र जल में स्नान करने का मौक़ा मिला। सरकार चाहती है कि कोई भी श्रद्धालु इस आध्यात्मिक अनुभव से दूर ना रहे।

अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी 

महाकुंभ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के मुताबिक, महाकुंभ में  300 से अधिक दमकल वाहन प्रयागराज पहुंचे थे। इन सभी में संगम का जल भरकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जा रहा है। हर एक दमकल में 5000 लीटर पानी भरने की क्षमता होती है। इसके मुताबिक अब तक 5 लाख लीटर से अधिक संगम का पवित्र जल जिलों में पहुंचाया गया है।
इस जल के वितरण की जिम्मेदारी प्रदेश के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए, वे इस जल का उपयोग कर पुण्य पा सकते हैं।
Scroll to Top