Sanjay Singh : “लफंडर टाइप का है…” संभल CO पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह 

Sanjay Singh On Sambhal CO : उत्तर प्रदेश (Uttar-Pradesh) का संभल (Sambhal) इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बना हुआ है। वहीं अब संभल CO अनुज चौधरी पर भी सियासी घमासान तेज हो गया है। अनुज चौधरी के एक बयान को लेकर राजनीति में हलचल मची हुई है। हालांकि सीएम योगी ने उनके इस बयान की तारीफ की है। वहीं विपक्षी नेता उनके इस बयान की लगातार आलोचना कर रहे हैं। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संभल CO अनुज चौधरी को लफंडर बताया है।

संभल CO अनुज चौधरी का बयान 

दरअसल, संभल CO अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) ने कहा था कि “जुमा साल में 52 बार आता है, लेकिन होली साल में एक बार आती है। अगर मुस्लिम समुदाय के लोगों को लगता है कि होली के रंग से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उन्हें उस दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।” संभल CO के इस बयान के बाद कांग्रेस ने मुरादाबाद डीआईजी को उनकी शिकायत भी की है।

“वह लफंडर टाइप” – संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “वह लफंडर टाइप का CO है। वह रोज अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। यह यह सब लोग गुलाम हैं। कल सरकार बदलेगी तो दूसरी भाषा बोलने लगेंगे। बताइए किस मुसलमान ने कहा कि होली के दिन हम डिस्टर्ब करेंगे। उनके मौलाना तो कह रहे हैं की जो जुमे की नमाज आप घर पर करें। बाहर हिंदू भाइयों के त्योहार को डिस्टर्ब न करिए।”

सीएम योगी ने संभल CO का किया समर्थन 

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन किया है। सीएम योगी ने कहा, “होली के अवसर पर मुझे लगता है कि एक दूसरे की भावना का सम्मान होना चाहिए और स्वाभाविक रूप से जुमे की नमाज हर शुक्रवार के दिन होती है। होली साल में एक बार आती है, जुमे की नमाज हर हफ्ते। नमाज स्थगित भी हो सकती है।”

Scroll to Top