Nagpur Hinsa : नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड ! फहीम शमीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nagpur Hinsa News : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा मामले में लगातार एक्शन जारी है। हिंसा के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे 21 मार्च तक अपनी हिरासत में रखने वाली है।

कौन है नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड?

फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर अध्यक्ष है। वह नागपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के सामने चुनाव लड़ चुका है। दोनों ही चुनावों में उसकी जमानत हो गई थी। पुलिस की एफआईआर में फहीम का नाम अन्य आरोपियों के साथ शामिल है। उनपर आरोप है कि उसने शुरुआत में पुलिस स्टेशन में पहुंचकर बजरंग दल के खिलाफ शिकायत की थी और लोगो को भड़काया था।

औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा 

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने सोमवार, 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में अफवाह फैली की धार्मिक चिह्न वाले चादर को जलाया गया। इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसने हिंसा का रूप ले लिया। हिंसा में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा में कई लोग जख्मी हो गए।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की है और 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Scroll to Top