Mamata Banerjee : विदेश में बवाल हो गया…! ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुआ हंगामा, बोलीं “मेरा अपमान…”

Mamata Banerjee at Oxford : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों अपने लंदन दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इन दुअरान उन्होंने गुरुवार, 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कॉलेज में भाषण दिया। उनके भाषण के दौरान कुछ छात्रों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाथ में तख्तियां लेकर आरजी कर कॉलेज और घोटालों से जुड़े कई मामले उठाए। हालांकि सीएम बनर्जी ने हालात को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया।

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का भाषण 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महिलाओं, बच्चों और समाज के विकास पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। अपने भाषण के दौरान सीएम बंगाल की ‘स्वास्थ्य साथी’ और ‘कन्याश्री’ योजनाओं का जिक्र कर रही थीं। इस दौरान जब उन्होंने बंगाल में निवेश की बात की तो कुछ लोग हाथ में तख्तियां लेकर खड़े हो गए। इन तख्तियों पर राज्य में चुनाव और हिंसा के साथ ही आरजी कर मामले पर भी लिखा हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के भाषण को रोकते हुए अपनी बात रखने की कोशिश की। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि “‘आप मेरा स्वागत कर रहे हैं, धन्यवाद. मैं आपको मिठाई खिलाऊंगी।”

ममता बनर्जी का हुआ विरोध 

मुख्यमंत्री ने आरजी कर के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों को जवाब देते हुए कहा कि “थोड़ा जोर से बोलिए। मैं आप लोगों की बात सुन नहीं पा रही हूं। मैं आपकी सभी बातें सुनूंगी। क्या आपको पता है कि यह अभी तक लंबित है। अब इस मामले की जांच केंद्र सरकार कर रही है। यह अब हमारे हाथ में नहीं है।”

“यह कोई राजनितिक मंच नहीं”

ममता बनर्जी ने आगे कहा “आप इधर राजनीति मत करों, यह कोई राजनितिक मंच नहीं है। मेरे राज्य में जाओ और मेरे साथ राजनीति करो। मेरा अपमान करके अपनी संस्था का अपमान मत करो। मैं यहां अपने देश की प्रतिनिधि बनकर आई हूं।” इसके बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और उन्हें वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया।

“दीदी किसी की परवाह नहीं करती”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंत में कहा कि “आपने मुझे बार-बार यहां आने के लिए काफी प्रोत्साहित किया है। याद रखें दीदी किसी की परवाह नहीं करती हैं। दीदी रॉयल बंगाल टाइगर की तरह चलती हैं। अगर आप मुझे पकड़ सकते हैं, तो पकड़ लीजिए।”

Scroll to Top