Rana Sanga Controversy : राणा सांगा पर संसद में बवाल, इस बार बीजेपी और कांग्रेस साथ-साथ

Rana Sanga Controversy News : राणा सांगा विवाद पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा जारी है। आज राज्यसभा में इसे लेकर आज फिर से हंगामा देखने को मिला।  सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा वाले बयान पर सभी नेता उनके खिलाफ बोल रहे हैं। फिर चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा।रामजीलाल ने राणा सांगा पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने राणा सांगा को अपने बयान में गद्दार बताया था। उन्होंने कहा था कि राणा सांगा के निमंत्रण पर ही बाबर हिंदुस्तान आया था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना 

राणा सांगा विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कहा कि “मैं वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहता। भाजपा को भारत के इतिहास की जानकारी नहीं है। हम राणा सांगा जैसे देश के लिए लड़ने वाले हर महापुरुष का सम्मान करते हैं। सांसद की सुरक्षा अभी बड़ा सवाल है। तोड़फोड़ करना कहां की कानून व्यवस्था है? घर जलाओ. बुलडोजर चलाओ, किसी के बच्चों को मारो। आप ये  ह सब कैसे कर सकते हैं। सांसद के घर पर हमला कैसे कर सकते हैं। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है। सांसद पर हमला करना सही नहीं है।”

कांग्रेस ने राणा सांगा को बताया हीरो 

संसद  में इस विवाद पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि “हम सभी राणा सांगा का सम्मान करते हैं। राणा सांगा देश के हीरो हैं।” इस पर बीजेपी के राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि “अगर वह समझ लेते हैं कि जो उन्होंने कहा वह गलत है तो बात अलग होगी। इन लोगों ने राणा सांगा का अपमान किया है। यह कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश है।

किरेन रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब 

वहीं खरगे के बयान पर किरेन रिजिजू ने कहा कि “हम हिंसा का बिल्कुल भी समर्थन  नहीं करते हैं। विपक्ष ने जानबूझकर राणा सांगा को जाती विवाद से जोड़ा है। यह मुद्दा धर्म का विषय नहीं है। हिंसा को कोई भी जस्टीफाई नहीं कर सकता। देश संविधान में मौजूद नियम-कानून से चलता है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सांसद की सुरक्षा का ख्याल भी जरुरी है। इतिहास पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत  है।

राणा सांगा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत 

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “राणा सांगा संपूर्ण भारतवर्ष के लिए स्वतंत्रता संघर्ष के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप कहते हैं कि राणा सांगा उनके प्रेरणा था। वे हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। उनका इस तरह से अपमान करना बहुत गलत है। कहीं नहीं लिखा कि उन्होंने किसी तरह का देशद्रोह किया है। इसलिए इस तरह की बातों से परहेज करना चाहिए।”

 

Scroll to Top