West Bengal Cylinder Blast : साउथ 24 परगना में बड़ा हादसा, विस्फोट में 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

West Bengal Cylinder Blast News : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार, 31 मार्च रात एक भयानक हादसा हुआ। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पाथरप्रतिमा के एक घर में पटाखा बनाया जा रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आग पठाकों ने पकड़ ली। फिर पटाखों में भी ब्लास्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल है।

धमाके से दहल उठा दक्षिण 24 परगना

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, निवासी चंद्रकांत बनिक अपने घर में ही अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाते हैं। इस दौरान भी बसंती पूजा के लिए उनके घर में बड़े पैमाने पर पठाके बनाए जा रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक घर में मौजूद सिलेंडर में आग लग गई। फिर देखते ही देखती घर में ब्लास्ट हो गया। घर में मौजूद पठाके एक-एक कर फटने लगे।

हादसे में 7 लोगों की मौत

ब्लास्ट से पूरा इलाके दहल गया और धुएं का गुबार आसमान में उड़ने लगे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर गांव में मौजूद सभी लोग घटनास्थल के पास पहुंचे। लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हताहत हुए लोगों को घर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

विधायक ने दी घटना की जानकारी 

पाथरप्रतिमा विधायक समीर कुमार जाना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “पटाखा बनाते समय अचानक विस्फोट हुआ। जिसकी वजह से पूरे घर में आग लग गई। इस घटना से 7 लोगों की मौत हो गई। धौलाहाट पुलिस स्टेशन से बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है।

Scroll to Top