Bihar : बिहार चुनाव को लेकर हुए एक्टिव राहुल गांधी, कन्हैया से साथ पदयात्रा कि तैयारी 

Rahul Gandhi Bihar Visit : बिहार में आगामी विधानसभा को सियासत में हलचल तेज है। सभी पार्टियां बिहार में आगामी विधानसभा को लेकर सक्रिय हो गई हैं। वहीं अब कांग्रेस भी बिहार में कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। से लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज, 7 मार्च सोमवार को बिहार पहुंच चुके हैं।

बिहार चुनाव में राहुल की एंट्री 

इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनावों को देखते कई कार्यकर्मों में शामिल होने की योजना बनाई है। राहुल बेगूसराय जिले में पार्टी की चल रही ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वह ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए बेगूसराय से पटना लौटेंगे। फिर वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम भी जाएंगी।

पदयात्रा में शामिल होने की अपील 

राहुल गांधी का जनवरी के बाद वह तीसरी बार बिहार जाएंगे। उस समय उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने की अपील की थी। दरअसल रायबरेली के सांसद ने रविवार को एक्स पर एक मिनट का वीडियो संदेश दिया था। इस वीडियो के माध्यम से बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर बेगूसराय में शामिल होने का अनुरोध किया गया था।

कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में होंगे शामिल 

जानकारी के मुताबिक, कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला है। जो पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से शुरू हुई पदयात्रा का मुख्य हिस्सा रहे थे। जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें उस समय हार का सामना करना पड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों से मिलकर एनडीए के खिलाफ खड़ा है।

Scroll to Top