Mamata Kulkarni : किन्नर अखाड़े का तगड़ा एक्शन, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया 

Mamata Kulkarni News : प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। एक्ट्रेस को कुछ ही दिनों पहले किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। उन्हें  महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से उनका जमकर विरोध हुआ। इसी के साथ किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई थो।

ममता कुलकर्णी को पद से हटाया  

अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने की है। ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले संन्यास की दीक्षा ली थी। इस दौरान उन्होंने पूरे रिवाज के साथ ये पद ग्रहण किया था।

अजय दास ने लिया एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन 

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा है। जानकारी के मुताबिक इसके पीछे की वजह सिर न मुंडाना बताया जा रहा है। किन्नर अखाड़े विवाद के दौरान अजय दास ने खुद को अखाड़े का संस्थापक बताया। वह दो बजे प्रेसवार्ता करने वाले हैं। वहीं आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी खुद को अखाड़े की संस्थापक बता रही हैं। उन्होंने बताया कि “अजय दास को साल 2017 में अखाड़े से निकाल दिया था।”

 

Scroll to Top