PM Modi: अंबेडकर जयंती पर PM मोदी का हिसार को तोहफा, हजारों करोड़ की मिलेगी सौगात

PM मोदी का हिसार को तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन करेंगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यमुनानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा “अम्बेडकर जयंती पर कल का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।”

 

प्रधानमंत्री ने किया बाबा साहेब को नमन

इसके साथ ही उन्होंने बाबा साहेब को भी नमन करते हुए लिखा “सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।”

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 

अंबेडकर जयंती डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस है, जो हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को भी याद करता है। अंबेडकर जयंती को भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है, और यह दिन कई देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया जाता है। इस दिन डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करता है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Scroll to Top