AAP : AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI की रेड, आतिशी ने कर दिया बड़ा दावा

AAP News : गुजरात में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं। लेकिन यहां सियासत पहले से ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव को लेकर पहले ही तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बीच गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई रेड करने पहुंची। जिसके बाद गुजरात की सियासत हाई हो गई। इसको लेकर दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत कई आप नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

“धमकियों से डरने वाले नहीं” – आतिशी

दिल्ली विपक्ष की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा ” आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई! गुजरात में “आप” ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है! इतने सालों मे भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।”

“आप ही उन्हें चुनौती दे सकती है” – मनीष सिसोदिया 

वहीं, मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा “गुजरात चुनाव 2027 की ज़िम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर CBI रेड! ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साज़िश है। BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है — और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है। डर की गूंज, CBI की दस्तक में साफ़ सुनाई दे रही है।”

“बीजेपी डर रही है” – अनुराग ढांडा 

आप नेता अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा “आम आदमी पार्टी के गुजरात सहप्रभारी दुर्गेश पाठक जी के यहां सीबीआई की रेड चल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया है और तुरंत बीजेपी सरकार की ये बौखलाहट बता रही है कि बीजेपी डर रही है। बीजेपी को पता है कि दिल्ली का जवाब उन्हें गुजरात में मिलेगा।”

सौरभ भारद्वाज ने लिखा “पिछले गुजरात चुनाव की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ़्तार करना शुरू किया था । और अब दुर्गेश पाठक को गुजरात की ज़िम्मेदारी मिली है तो आज CBI ने उनके घर छापा मार दिया है।”

 

 

Scroll to Top