Land Case Deal : रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने आज फिर बुलाया, 3 मामलों में दाखिल होगी चार्जशीट

Land Case Deal Update : रॉबर्ट वाड्रा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। ED गुरुग्राम के शिकोपुर लैंड डील मामले में लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। ED ने रॉबर्ट वाड्रा को आज फिर (गुरुवार) 17 अप्रेल को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

आज फिर ED दफ्तर जाएंगे रॉबर्ट वाड्रा

बुधवार को पूछताछ खत्म होने के बाद ईडी के दफ्तर से निकलते हुए रॉबर्ट वाड्रा काफी परेशान दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “इन लोगों (ED) को मुझसे बहुत प्यार है, ये लोग मुझे बुलाते रहेंगे-जय हिंद।” जानकारी के मुताबिक, ईडी जल्द कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ धनशोधन के तीन अलग-अलग मामलों में आरोप-पत्र दाखिल कर सकता है। इसके एजेंसी अदालतों से अभियोजन पक्ष की शिकायतों पर संज्ञान लेने और मुकदमा शुरू करने का अनुरोध करेगी।

11 घंटे तक हुई पूछताछ

रोबर्ट वाड्रा बुधवार, 16 अप्रेल की सुबह करीब 11 बजे ईडी के ऑफिस में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची थीं। रॉबर्ट वाड्रा को अंदर भेजने से पहले प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगाकर अंदर भेजा। वह शाम 6 बजे के करीब ईडी कार्यालय से बाहर निकले। प्रियंका गांधी दिन भर ईडी कार्यालय में विजिटर्स रूम में रहीं। दो दिनों में वाड्रा से लगभग 11 घंटे पूछताछ हुई। इस दौरान उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि “मैं गांधी परिवार का हिस्सा हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। अगर मैं बीजेपी में होता, तो शायद ये सब कुछ होता ही नहीं। देश की जनता अब जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करती।”

Scroll to Top