Canada News : कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, हत्या की वजह की हुआ खुलासा

Indian Student Killed in canada : कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई है। उसे उस वक्त गोली मारी गई जब वह बस स्टॉप पर खड़े होकर इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक कार में सवार युवक ने उस पर गोली चला दी। छात्रा का नाम हरसिमरत रंधावा हैमिल्टन था। वह ओंटारियो में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। हैमिल्टन पुलिस फिलहाल हत्या की जांच-पड़ताल कर रही है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

हैमिल्टन पुलिस का कहना है कि रंधावा एक निर्दोष थीं। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा ‘हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं।” वहीं स्थानिय पुलिस के मुताबिक वह एक मासूम था। उसकी हत्या दो गाड़ियों के बीच हुई गोलीबारी में हुई। फिलहाल हत्या की जांच-पड़ताल चल रही है। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं। साथ ही हर संभव सहायता भी दी जा रही है। इस मुश्किल समय में हम सभी की संवेदनाएं परिवार का साथ है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी 

हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि “शाम करीब 7.30 बजे उसे हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस वहां पहुंची छात्रा को गोली लग चुकी थी। उसके सीने में गोली लगने का घाव था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।  घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को एक वीडियो के जरिए पता चला कि एक काली कार से एक शख्स ने एक सफेद सेडान पर गोली चलाई थी।
Scroll to Top