Mustafabad Building Collapsed: दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, हादसे में 11 लोगों की मौत

Mustafabad Building Collapsed News : दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।  इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को मलबे में निकाला गया है। एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 11 शव बरामद किए हैं। बचाव दल की तरफ से अभी राहत और बचाव कार्य जारी है।

भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग

न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार में एक 4 मंजीला इमारत गिर गई। इस हादसे की सूचना शुक्रवार की रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को मिली। सूचना मिलने के बाद फायर टेंडर और एनडीआरएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया। बचाव दल के 40 से ज्याद लोग राहत कार्य में शामिल है। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी हादसे की जानकारी लेने मुस्तफाबाद पहुंचे हैं।

हादसे में चार लोगों की मौत 

DIG ऑपरेशन NDRF मोहसिन शहीदी ने कहा, “अभी स्थानीय लोगों से हमें सूचना मिली है कि करीब 12 लोग फंसे हैं, जिसमें से 3 बच्चे हैं। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस सहित अन्य एजेंसी लगी हुई है। कंजेस्टेड जगह होने के कारण भारी मशीनों को आने जाने में बाधा हो रही है। NDRF की 2 टीम तैनात है।”

सीएम रेखा ने हादसे पर जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “सारे नियमों को ताक पर रखकर ऐसे मकानों का निर्माण हो रहा है। जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनको सजा मिलनी चाहिए। जिस बिल्डर ने इसे बनाया है उसे भी सजा मिलनी चाहिए। पूरे शहर में जो भी ऐसे मकान हैं उनको नोटिस मिलना चाहिए। सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की सच्चाई

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की घटना कैमरे में कैद हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, “बाहर निकाले गए 10 लोगों में से 4 की मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।” मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “यहां दो पुरुष, दो बहुएं, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।”

“बचाव कार्य जारी” – मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “घटना बहुत दुखद है। बचाव कार्य जारी है। बहुत ही चिंताजनक स्थिति में लोग उसके अंदर दबे हैं। हम सबसे पहले लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना चेतावनी भी है। मुझे जानकारी मिली है कि बहुत ही पतली दीवार पर 4 मंजिला इमारत बन गई थी। लोगों को सावधान रहना चाहिए।”

“रेस्क्यू का काम जारी” – NDRF

NDRF बटालियन 16 के डिप्टी कमांडेंट नरपाल सिंह ने कहा, “NDRF ने 8 लोगों को रेस्क्यू किया और लगातार रेस्क्यू का काम जारी है। NDRF फंसे हुए पीड़ितों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है। बचाव कार्य जारी रहेगा।”

Scroll to Top