IPL 2025 Suspended: IPL 2025 पर लगी रोक…भारत पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

IPL 2025 Suspended News : भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने IPL 2025 का आयोजन रद्द कर दिया गया है। आज से आईपीएल सीजन 18 का कोई भी मैच खेला नहीं जाएगा। बीसीसीआई ने केंद्र और सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह के बाद यग फैसला लिया है।

आईपीएल सीजन 18 का मैच हुए स्थगित

बता दें कि फिलहाल आईपीएल में लीग स्टेज के अभी 13 मैच बचे हुए हैं। इस लिस्ट में में पंजाब बनाम दिल्ली मैच भी शामिल है जो गुरुवार को रद्द हो गया था। वहीं अभी तक कोई टीम आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। फिलहाल अभी यह तय नहीं हुआ है कि बचे हुए बाकि मैच कब खेले जाएंगे। बोर्ड की प्राथमिकता अभी सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा है। साथ ही विदेशी खिलाड़ियों को भी अपने-अपने वतन सुरक्षित पहुंचाना भी बोर्ड की जिम्मेदारी है।

विदेशी खिलाड़ियों की होगी वतन वापसी

गौरतलब हो कि धर्मशाला में मैच रोके जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स काफी डर गए थे। विदेशी खिलाडियों में फिलहाल डर का माहौल है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दावा किया जा रहा था कि रिकी पोंटिंग समेत सभी प्लेयर्स स्वदेश लौटना चाहते हैं। हालांकि धर्मशाला में एयरपोर्ट बंद होने के कारण सभी प्लेयर्स को ट्रेन की मदद से दिल्ली लाया जा रहा है।

फ्रेंचाइजी भी विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में लगातार जानकारी दे रही है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि उन्हें वापस भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

गौरतलब हो कि IPL 2025 में 57 मैच सफलतापूर्वक हो गए थे जबकि 8 मई को धर्मशाला में खेले गए। लेकिन अब खिलाड़ियों का सुरक्षा को देखते हुए यह मैच रद्द कर दिए गए हैं। जम्मू समेत कई जगहों पर पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए है। लेकिन भारतिय सेना ने उनके सभी हमलों को नाकाम कर दिया है।

 

 

Scroll to Top