Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर बॉलीवुड के खान क्यों चुप? हरकत देख भड़के फैंस

Operation Sindoor Update: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अच्छे से सबक सिखाया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया, जिसमें करीब 100 आतंकवादियों को मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद कल पूरे दिन पाकिस्तान की तरफ से बयान आते रहे।

बॉलीवुड के खान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप क्यों?

भारतीय जनता से लेकर हर कोई अपनी खुशी जाहिर करते हुए ‘जय हिंद, जय भारत’ का नारा लगा रहा है। हालांकि अब तक इस पर बॉलीवुड के तीनों खान ने रिएक्ट नहीं किया है। ना आमिर खान, ना सलमान खान और ना ही शाहरुख खान। इन तीनों में से किसी का अभी तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। इतने बड़े मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री के इन दिग्गज कलाकारों की चुप्पी लोगों को अब चुभ रही है।

मेट गाला में किंग खान का जलवा

शाहरुख खान के मेट गाला 2025 के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर किंग खान की मेट गाला लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है। मेट गाला के लिए शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था। इस लुक को उन्होंने क्लासिक ब्लैक सूट के साथ ढेर सारी चेन और अंगूठियां के साथ पूरा किया था। लेकिन उनके लुक में जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली चीज थी, वो है ‘K’ लेटर से सजा हुआ एक बोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस। जो सीधा उनके सरनेम “किंग खान” की तरफ इशारा कर रहा था।

किंग खान की हरकत से भड़के फैंस

शाहरुख खान ने अपने इंस्टा पर मेट गाला लुक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खान का अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में शाहरुख का ये रवैया देखकर लोगों का पारा चढ़ गया है। लोग इसको लेकर शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो शाहरुख खान को ट्रोल करते हुए कमेंट कर ये लिख दिया है कि ‘पाकिस्तान के खिलाफ पोस्ट डालने में मौत आ रही?’, वहीं एक ने लिखा है- ‘मुझे आशा है कि आपको सिन्दूर पसंद नहीं आया होगा..’ इसी तरह से तमाम कुछ यूजर्स शाहरुख खान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्ट न करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

Scroll to Top