India-Pakistan : पाकिस्तान की संसद में उड़ी शहबाज की खिल्ली, “हमारा PM ही बुजदिल…”

India-Pakistan Conflict : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जोरदार एयरस्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) पाकिस्तान के अंदर घुसकर की। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है, उसे खुद नहीं समझ आ रहा कि उसने किस मुसीबत से पंगा ले लिया है। पाकिस्तान हर मुंह की ही खा रहा है। नौबत यहां तक आ गई है, कि पाकिस्तान को दुनिया के सामने भीख तक मांगनी पड़ रही है। पाकिस्तान के शहरों को भारत अपना निशाना बना रहा है। भारत उन सभी औरतों के सिंदूर का बदला ले रहा है। जिसे पाकिस्तान ने  पहलगाम आतंकी हमले उजाड़ दिया था। बौखलाए पाकिस्तान ने जंग तो छेड़ दी, लेकिन खामियाजा भी अब उसे भुगतना पड़ रहा है।

पाकिस्तान की संसद में उड़ा शहबाज का मजाक

इस बीच शुक्रवार, 9 मई को पाकिस्तान की संसद में जंग को लेकर डिबेट हुई तो एक सांसद ने अपनी सरकार को गीदड़ बता दिया। यह बयान किसी और ने नहीं बल्की खुद पाकिस्तान की पार्टी पीटीआई के सांसद शाहिद अहमद ने दिया। शाहिद अहमद ने पूरे पाकिस्तान और दुनिया के सामने पीएम शहबाज शरीफ की खिल्ली उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि “इतने कमजोर लोग हैं कि नरेंद्र मोदी का नाम तक लेने से डरते हैं।”

शहबाज शरीफ की गीदड़ से कर दी तुलना

शाहिद अहमद ने टीपू सुल्तान के एक कथन का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ की तुलना सीधा गीदड़ से कर दी। उन्होंने कहा कि “अगर एक लश्कर का सरदार यदि शेर हो और सेना में गीदड़ हो तो वह भी शेर की तरह ही जंग लड़ने लगते हैं। लेकिन नेतृत्व यदि गीदड़ के हाथ में है तो शेर का भी दम कम हो जाता है। जब आपका नेता और वजीर-ए-आजम बुजदिल हो तो आप अवाम को क्या पैगाम देंगे?” ऐसा नेता हमारे पास है, जो नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लेता। इसमें भी डरता है।”

“इमरान खान जैसे नेता जेल में बंद”

उन्होंने आगे कहा कि “इनके कारोबारी ताल्लुक हैं। ये उनका नाम तक नहीं ले सकते। इमरान खान के करीबी सांसद ने कहा कि “सीमा पर जिस तरह के हालात हैं, इसे देख कर हमसे कहा जा रहा है कि हमें बाहदुरी के साथ लड़ना है। लेकिन मैं कहता हूं कि आखिर वह कौन लोग हैं, जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए इमरान खान जैसे नेता को बंद कर रखा है। मेरे या आप लोगों के इन भाषणों से कौम आपके साथ नहीं आएगी। हम उनसे कल जेल में मिलने गए तो इसकी भी परमिशन नहीं मिली।”

“हम जंग में पाकिस्तान के साथ”

शाहिद अहमद ने कहा कि ” 9 मई, 2023 को जिस तरह से कौम के महबूब लीडर को पकड़ा गया, वह आज भी लोगों को याद है। पाकिस्तान की जनता उन लोगों से नफरत करती है, जिन्होंने इमरान खान को पकड़ा। लेकिन अगर जंग होगी तो हम अपने मुल्क के साथ खड़े होंगे।”

 

Scroll to Top