Delhi Mockdrill : दिल्ली की सड़कों पर गूंजेगी सायरन की आवाज….डीएम ने जारी की गाइडलाइन

Delhi Mockdrill News : देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ में आज, शुक्रवा दोपहर तीन बजे सायरन बजेंगे। डीएम ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। यह सिर्फ हवाई हमले से बचाव की लिए टेस्ट किया जा रहा है।

दिल्ली में सायरन टेस्टिंग की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, करीब 20 मिनट तक सायरन बजेंगे। इसके लिए लोगों से अपील की गई है कि सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। ताकि सभी लोगों को सायरन के बारे में जानकारी मिले। साथ ही लोगों में डर का माहौल ना पैदा हो सके। लोगों से यह भी अपील की गई है कि घबराने नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाए।

डीएम ने जारी की गाइडलाइन

सिविल डिफेंस के वालंटियर्स तीन बजे निर्धारित मॉक ड्रिल को लेकर आईटीओ पर तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लाल किला, कुतुब-मिनार, इंडिया गेट सभी ऐतिहासिक इमारतों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया। जिसके बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया हैं। पाकिस्तान भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
Scroll to Top