Anurag Kashyap : मुंह काला करो और एक लाख लो… अनुराग कश्यप के बयान से नाराज चाणक्य सेना ने की बड़ी घोषणा

Anurag Kashyap News : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप इन दिनों अपने आने वाली फिल्म और बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। वह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बुरी तरह फंस गए। इस पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके बयान पर पूरे देश में हलचल मच गई। उनके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने साथ ही अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। अनुराग कश्यप की टिप्पणी के बाद उनके सहकर्मियों और परिवार के लोगों को भी लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। जयपुर में ब्राह्मण समाज के लोग बजाज नगर थाने पहुंचे और वहां अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि कश्यप ने ब्राह्मणों पर पेशाब करने जैसी अशोभनीय टिप्पणी की थी।

चाणक्य सेना ने की बड़ी घोषणा

दरअसल, अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों समाज के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर लगातार सियासत तेज होती जा रही है। ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच जयपुर में चाणक्य सेना ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। इस घोषणा में कहा गया है कि उस व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जो अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा। बता दें कि इससे पहले ब्राह्मण समाज ने बजाज नगर पुलिस थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने अनुराग कश्यप के फोटो पर जूते मार कर अपना विरोध जताया।

अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज

गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पचलंगिया ने बताया कि “ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई टिप्पणी से समाज में भारी रोष देखा जा रहा है। इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।”

एडवोकेट पचलंगिया ने आगे कहा कि आजकल यह प्रवृत्ति बन गई है कि “लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज के विरुद्ध टिप्पणी करते हैं। अनुराग कश्यप की फिल्में नहीं चल रही है। इसी वजह से उन्होंने इस तरह की घटिया टिप्पणी की है।”

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से उनकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और मौत की धमकियां मिल रही हैं। अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट में लिखा कि “यह मेरी माफी है, लेकिन उस पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जो नफऱत पैदा कर रही है। कोई भी कार्रवाई इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को मौत और बलात्कार जैसी धमकियां मिले।

 

Scroll to Top