Jashpur Murder Mystery : 9 भागी तो 10वीं बीबी को उतारा मौत के घाट, जंगल में की बेरहमी से हत्या

Jashpur Murder Mystry News : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भयावह घटना सामने आई। इस घटना ने पूरे गांव को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी को जंगल में ले जाकर उसके सिर पर कई बार वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को उसी तरह छोड़ पति मौके से फरार हो गया।

चार दिन तक जंगल में दुर्गंध फैलती रही, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि पेड़ों के बीच पत्तों के नीचे एक शव छिपा है। कुछ लोग बदबू के कारण नाले की ओर भागे लेकिन उन्होंने जो देखा वह एक भयावह दृश्य था।

पति ने ली पत्नी की जान

आपको बता दें कि उस महिला की लाश सड़ी-गली दिख रही थी, चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। किसी ने सोचा भी नहीं था, कि ये एक मामूली झगड़ा या हादसा नहीं, बल्कि एक वहशियाना कत्ल की कहानी है। धीरे-धीरे राज खुला और जब सच्चाई सामने आई तो हर किसी की रूह कांप उठी। इस खौफनाक खेल का किरदार खुद उसका पति था।

10 शादी कर चुका था शख्स

यह खौफनाक मामला बगीचा इलाके के सुलेसा गांव के ढुला राम से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, पति ने 10 शादी की थी। पहली 9 पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं, जिससे वह हमेशा शक में रहने लगा। हाल ही में हुई 10वीं शादी में भी उसे यही डर सताने लगा, कि पत्नी उसे धोखा देकर भाग जाएगी। इसी शक के चलते उसने अपने दिमाग में जहर भर लिया। उसने जो किया, वो इंसानियत को भी शर्मसार कर गया।

Scroll to Top