Pahalgam Terror Attack : “दरिया में पानी बहेगा या फिर खून…” भारत के एक्शन पर पाक की गीदड़भभकी

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के कुछ आतंकवादियों ने 26 मासूमों की जान ले ली। आतंकवादियों ने बड़ी ही क्रुरता के साथ लोगों के सामने उनके अपनों की जान ले ली। जिस तरह से पहलगाम घूमने गए आतंकवादियों ने इनकी जान ली उससे पूरे देश मे आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव और गहरा हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है। जिसके बाद स्थिति और भी गंभीर होते हुए नजर आ रही है।

सिंधु जल संधि को लेकर बवाल

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की तरफ से कई अहम कदम उठाए गए है। जिसमें से एक सिंधु जल संधि पर रोक है। भारत ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी पर रोक लगाने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान की कृषि और अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। जिसके बाद एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे तौर पर धमकी दी।

बिलावल भुट्टो की खोखली धमकी 

उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा कि “मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहता हूं कि सिंधु हमारी है और यह हमारी ही रहेगी। या तो इस नदी से पानी बहेगा या फिर लोगों का खून।” इस बयान को भारत के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा को भड़काने वाला माना जा रहा है। वो भी उस समय में जब पूरा भारत 26 मासूमों की मौत का गम मना रहा है।

भुट्टो ने किया बड़ा दावा 

पाकिस्तानी नेता भुट्टो ने दावा साथ ही यह भी दावा किया कि भारत ने “सिंधु पर हमला” किया है। उन्होंने कहा कि “भारत की आबादी हमसे ज़्यादा हो सकती है, लेकिन भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लोग बहादुर हैं। हम सीमाओं पर भी और पाकिस्तान के अंदर भी लड़ेंगे। हम भारतो को करार जवाब देंगे।”

 

 

 

Scroll to Top