Gujarat : बांग्लादेशी घुसपैठ पर कड़ा एक्शन, अहमदाबाद से 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया 

Gujarat News : पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को घुसपैठियों को देश से बाहर करने आदेश दे दिए है। जिसके बाद राज्य सरकारे बड़ी मुस्तैदी से बांग्लादेशी घुसपैठों को खोज-खोजकर बाहर निकाल रहे हैं। इसका असर अब दिखने लगा है, गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है। अहमदाबाद और सूरत में अवैध रूप से रह रहे 400 से ज्यादा बांग्लादेशियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने दी जानकारी 

इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियन ने कहा कि “आज सुबह 3 बजे से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एसओजी, EOW, जोन 6 और मुख्यालय की टीमों के साथ मिलकर अहमदाबाद शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 400 से ज़्यादा संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।”

 पुलिस हिरासत में 500 से ज्यादा लोग

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में करीब 454 और सूरत में 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल सभी के फोन हिरासत में ले लिए है।

अब तक का सबसे बड़ा अभियान 

गुजरात पुलिस इसे विदेशी नागरिकों को पकड़ने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया है। पुलिस का यह ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सभी के साथ परेड निकाली और सबको हेडक्वार्टर तक ले गए। सूरत पुलिस की 6 टीमों में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें दो DCP, चार ACP और करीब 10 इंस्पेक्टर शामिल थे।

 

Scroll to Top