Pegasus Case : पेगासस जांच रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक, देश की सुरक्षा पर SC का फैसला

SC On Pegasus Case : पेगासस जासूसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने टेक्निकल पैनल की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को आज खारिज कर दिया। मांग को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि “देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया जाएगा।”

30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

पेगासस जासूसी केस में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ” व्यक्तिगत आशंकाओं का समाधान किया जा सकता है, लेकिन तकनीकी पैनल की रिपोर्ट सड़को पर चर्चा का विषय नहीं हो सकती है। इस बात की जांच करनी होगी कि तकनीकी पैनल की रिपोर्ट किस हद तक साझा की जा सकती है।” सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई 30 जुलाई को करने वाला है।

क्या है पेगासस जासूसी केस 

गौरतलब हो कि, साल 2021 में एक पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि केंद्र सरकार ने 2017 से 2019 के दौरान करीब 300 से ज्यादा भारतियों की जासूसी की है। इन लोगों में पत्रकार, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, विपक्ष के नेता आदी शामिल हैं। सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर के जरिए लोगों के फओन हैक किए थे। अगस्त 2021 में यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जिस पर अभी तक कोर्ट में सुनवाई जारी है।

 

 

Scroll to Top