Canada election 2025 : मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

Canada election 2025 News : कनाडा के आम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी मार्क कार्नी को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा “बधाई हो @MarkJCarney कनाडा के प्रधान मंत्री के रूप में आपके चुनाव पर और लिबरल पार्टी की जीत पर। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं हमारी साझेदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसर खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

 

मार्क कार्नी ने भारी बहुमत से हासिल की जीत

कनाडा में मार्क कार्नी को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे को इस चुनाव में पछाड़ दिया है। अपने चुनावी अभियाव के दौरान मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया था। ट्रंप ने बार-बार कनाडा को अमेरिका में मिला देने की बात कही थी। जिसका उन्होंने पूर जोर तरीके से विरोध किया था। साथ ही अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने का वादा किया था। जनता ने उनके इस रुख को सराहा और उन्हें भारी बहुमत से कनाडा की सत्ता सौंपी।

कौन है मार्क जोसेफ कार्नी ?

बता दें कि मार्क जोसेफ कार्नी का जन्म 16 मार्च 1965 को कनाडा के फोर्ट स्मिथ में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मशहूर फाइनेंस कंपनी गोल्डमैन सैक्स से इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में की थी। व्यावसायिक दृष्टि से काफी अनुभव हासिल करने के बाद उन्होंने सरकारी सेवा का रास्ता चुना और 2008 में उन्हें कनाडा के बैंक ऑफ कनाडा का गवर्नर नियुक्त किए गए।

 

 

Scroll to Top