Delhi CM Name Announcement Live : दिल्ली का सीएम कौन ? किस विधायक को मिलेगी दिल्ली की कमान, केजरीवाल और आतिशी को मिला शपथ ग्रहण का न्योता

Delhi CM Name Announcement : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऐलान किया जाना है। दिल्ली की जनता को यह जानने में बेहद उत्सुकता है कि सीएम की कुर्सी आखिर किसको मिलेगी? हालांकि भाजपा ने अभी तक इस पर सस्पेंस बना रखा है। बुधवार (19 फरवरी) को विधायक दल की होने वाली बैठक में सीएम को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की टाइमिंग बदली गई थी। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी, 12.05 पर होना है।

“दिल्ली की हालत सुधारेगी” – शोभा करंदलाजे

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए।”

“दिल्ली में 27 साल बाद राम-राज्य” – रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेस में शामिल रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली के लोगों की मुराद पूरी हुई है। राजधानी में 27 साल बाद राम-राज्य की स्थापना होने जा रही है। जब शपथ होगा तब, दिल्ली का हर नागरिक आनंदित होगा।”

केजरीवाल और आतिशी को मिला निमंत्रण 

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह बेहद ही ख़ास और भव्य होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भी दिया गया है।

महिला विधायक को मिलेगी अहम जिम्मेदारी 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में भाजपा के एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री होने वाले हैं। भाजपा की तरफ से नाम भी फाइनल हो चुके हैं। सूत्रों की मुताबिक महिला विधायक को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

48 विधायकों में से होगा सीएम 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली का मुख्यमंत्री चेहरा 48 विधायकों में से ही एक होगा। दिल्ली की जनता अब केवल सीएम का नाम सुनने के लिए बेकरार है।

Scroll to Top