Pakistan : शहबाज शरीफ अस्पताल में हुए भर्ती, सीक्रेट पेपर से खुली बिमारी की पोल 

Pakistan News : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के देश पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। भारत सरकार ने सिंधु जल समझोते को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। पाकिस्तानी वीजा को रद्द करना और अटारी बॉर्डर को बंद करने जैसे कदम भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनाया है। इस बीच तनावपुर्ण माहौल में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक शहबाज शरीफ रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

शाहबाज शरीफ की तबियत हुई खराब

पाकिस्तान के सिक्रेट दस्तावेजों के तहत शाहबाज शरीफ को बवासीर (Hemorrhoids) की शिकायत है। इस बिमारी के चलते उनकी तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान बीमारी की जानकारी को छिपाने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। अस्पताल से लीक हुए दस्तावेजों के जरिए सच्चाई सामने आ गई।

डॉक्टरों की निगरानी में शहबाज शरीफ 

शहबाज शरीफ फिलहाल डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। बताया गया कि अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री से जुड़ी किसी भी जानकारी को गोपनीय रखा जाए। गुप्त दस्तावेजों के मुताबिक शाहबाज शरीफ 27 अप्रैल से रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।

गुप्त दस्तावेज हुआ लीक 

दस्तावेजों में साफ तौर पर लिखा है कि “इस खबर को मीडिया या आम जनता के सामने उजागर न किया जाए।” लेकिन यह खबर जनता में तो क्या विदेश में भी लीक हो चुकी है। भारत के आक्रामक रवैये से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत के फैसलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।

Scroll to Top