Ullu Controversial Episode: एजाज खान अब होंगे ‘हाउस अरेस्ट’! उल्लू एप से हुआ शो बाहर…अश्लीलता की करी हद पार

Ullu Controversial Episode: बिग बॉस फेम एजाज खानअब बुरे फंस गए है। उल्लू ऐप के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर मचे बवाल के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस शो से जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया है। मालूम हो कि एजाज़ खान विवादित रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को होस्ट कर रहे थे।

एजाज़ खान पर दर्ज हुआ मामला

एक्टर एजाज खान समेत अन्य पर FIR दर्ज करवाई गई है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 3 (5) आईटी एक्ट की धारा 67 67 ( ए ) और स्त्रियों के असभ्य प्रतिरूपण की धारा 4,6 और 7 के तहत एक्टर और अन्य लोगों पर केस रजिस्टर किया गया है। विश्व हिंदू परिषद की शिकायत के आधार पर ये मामला दर्ज किया गया है। उल्लू ऐप प्लेटफॉर्म के शो ‘हाउस अरेस्ट’ को एजाज खान होस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर हंगामा कुछ दिन पहले शुरू हुआ था। शो से कुछ अश्लील वीडियो के किलीप वायरल हुए थे, जिनमें फीमेल कंटेस्टेंट्स अपने कपड़े उतारती दिखीं. एक वीडियो में कंटेस्टेंट्स को इंटीमेट पोज करने को कहा गया। शो के ये वल्गर क्लिप देख इसे बैन करने की मांग उठी थी।

NCW ने भेजा था समन

आयोग का कहना था कि ऐसा कंटेंट न केवल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि एंटरटेनमेंट के नाम पर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देता है। ऐसाकंटेंट महिलाओं के शोषण को सामान्य बनाता है। आयोग ने ये भी कहा था कि अगर आरोप सही साबित हुए तो ये भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा।

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कड़े शब्दों में कहा था कि कोई भी ऐसा मीडिया कंटेंट जो महिलाओं के खिलाफ होगा, उनकी सहमति को अनदेखा करेगा या अश्लीलता फैलाएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पूरे मामले पर अभी तक एजाज खान और मेकर्स का रिएक्शन नहीं आया है।

Scroll to Top