Pahalgam Terror Attack: असदुद्दीन ओवैसी का फूटा पाकिस्तान का गुस्सा, कहा “पीएम कुछ ऐसा करेंगे… सौ बार सोचेगा पाक”

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतकी हमलों में मारे गए 26 लोगों को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ‘शहीद’ का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने रविवार 4 मई 2025 को अपने एक बयान में कहा कि “भारत को पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहिए।”

“सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए”

 दरअसल असदुद्दीन ओवैसी बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। ओवैसी ने कहा कि “केंद्र को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि वह उन परिवारों को भावनाओं का सम्मान करें, जिन्होंने अपने प्रयजनों को खो दिया है।”

‘‘हिंदू-मुस्लिम जहर’

ओवैसी ने कहा कि “भारत को आतंकवाद फैलाने के लिए विफल राष्ट्र पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री जल्द ही कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान भारत में आकर निर्दोष लोगों की हत्या करने से पहले सौ बार सोचे। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने उन भारतीयों को संदेश दिया है जो ‘‘हिंदू-मुस्लिम जहर’’ फैलाते हैं।”

ओवैसी ने आगे कहा कि “उन्होंने अपने पति को खो दिया है, लेकिन वह मुसलमानों और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत नहीं पैदा करना चाहती है। वह शांति और केवल शांति चाहती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार हमारी बेटी के शब्दों को याद रखेगी जिसने अपने पति को खो दिया है।

 

Scroll to Top