Donald Trump : विदेशी फिल्मों पर ट्रंप का टैरिफ अटैक, अमेरिका ने लगाया 100 प्रतिशत टैक्स  

Donald Trump News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद में अब फिल्म इंडस्ट्री को भी शामिल कर लिया है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। इसका सीधा असर हॉलीवुड पर पड़ने वाला है। इसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके साझा की है।

फिल्मों पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप की ओर से सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा “अमेरिका में फिल्म उद्योग बहुत तेजी से खत्म होता जा रहा है। अन्य देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को संयुक्त राज्य अमेरिका से दूर खींचने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे हैं। हॉलीवुड और यू.एस.ए. के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं। यह अन्य राष्ट्रों का एक ठोस प्रयास है और इसलिए, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है। यह, बाकी सब चीज़ों के अलावा, संदेश भेजना और प्रचार करना है!

ट्रंप ने आगे लिखा कि “इसलिए, मैं वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को हमारे देश में आने वाली किसी भी और विदेशी भूमि में निर्मित सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ स्थापित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए अधिकृत कर रहा हूं। हम फिर से अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं।”

हॉलीवुड पर पड़ेगा सीधा असर

डोनाल्ड ट्रंप के 100 प्रतिशत टैरिफ वाले फैसले का सीधा असर हॉलीवुड पर पड़ने वाला है। अब हॉलीवुड फिल्मों को अब ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका को बाहर बन रही फिल्मों की वजह से नुकसान हो रहा है।

 

 

 

Scroll to Top