Munir Ahmed: सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएगा बर्खास्त CRPF जवान, पाकिस्तानी महिला से निकाह करने पर बढ़ा बवाल

Munir Ahmed News : सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। मुनीर अहमद ने कहा कि ” उसने विभाग को अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी। सात ही उन्होंने जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करा दिए थे।” सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद ने नौकरी से बर्खास्त किए जाने को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

मुनीर अहमद ने की इंसाफ की अपील

मुनीर अहमद कहा कि “मैं हाई कोर्ट से अपील करूंगा कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए। हमने इस बारे में वकील से भी बात कर ली है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करता हूं कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए।” मुनीर अहमद ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में उसने विभाग से शादी की परमिशन मांगी थी। लेकिन इस प्रोसेस में काफी देरी हो गई। इसके बाद 24 मई 2024 को पाकिस्तानी मीनल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी हुई थी। इस शादी की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। इसके लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी दिए थे। इन डॉक्यूमेंट्स में शादी का कार्ड, शादी की जगह और पत्नी के वीजा आदी शामिल था।

“हम परेशान हैं” – जवान मुनीर अहमद 

जवान मुनीर अहमद ने कहा कि “मैं पीएम मोदी और अमित शाह से अपील करता हूं कि मुझे इंसाफ दिया जाए। जो मेरे साथ किया जा रहा है ये मेरे पास प्रूफ हैं। मैंने सभी को इस बात की जानकारी दी थी। अचानक मेरे साथ ऐसे किया जा रहा है। हम परेशान हैं।”

बता दें कि 3 मई 2025 को CRPF ने मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। सीआरपीएफ ने कहा कि “मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाई और गैरकानूनी तरीके से उसे भारत लेकर आ गया।” दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। 30 अप्रैल को मीनल को भी अटारी बॉर्डर ले जाया गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उसको पाकिस्तान नहीं भेजा गया।”

 

Scroll to Top