Chenab River Dam Closed: बूंद-बूंद के लिए तरसा पाक! सिंधू के बाद भारत ने रोका चिनाब का पानी

Chenab River Dam Closed News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान पर हमलावर है। भारत ने तय कर लिया है कि वह पाकिस्तान को घुटने पर आने को मजबूर कर देगा। भारत जल, थल और वायू तीनों तरफ से पाकिस्तान पर हमलावर है। भारत सरकार ने सिंधु जल संधि तोड़ने के बाद चिनाब नदी का पानी भी पाकिस्तान जाने से रोक दिया है। भारत की तरफ से चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध और सलाल बांध के गेट पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। जिसकी वजह से पाकिस्तान की तरफ जा रही चिनाब नदी का जलस्तर घट गया है।

चिनाब नदी का रोका पानी 

इसकी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। भारत की तरफ से लिए जा रहे फैसलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह अब क्या करें। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार में कुछ मंत्री लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। चिनाब नदी की तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि रामबन में बागलीहर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध के गेट बंद होने के बाद चिनाब नदी सूखी दिख रही है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए तय किया कि पाकिस्तान की ओर जा रही नदियों का पानी रोक कर उसे देश के काम में लाया जाएगा। वहीं सिंधू नदी का पानी पहले से ही बंद है।

 

झेलम नदी का बांध भी होगा बंद

अब सिंधु और चिनाब नदी के बाद सरकार एक नई योजना बना रही है। सरकार ऐसी ही कार्रवाई झेलम नदी पर कर सकती है। झेलम पर बने किशनगंगा बांध के गेट भी बंद किए जा सकते हैं। जिससे पाकिस्तान जा रही इस नदी का जलस्तर भी कम हो जाएगा।

पाकिस्तान का जीना हुआ मुश्किल

गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं। दरअसल 1965, 1971 और 1999 के युद्ध के बाद भी भारत ने कभी सिंधु जल संधि को सस्पेंड नहीं किया था। लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए 65 साल से चली आ रही इंडस वॉटर ट्रीटी को भारत ने अब पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

 

Scroll to Top