Mohammed Shami : तुम मारे जाओगे! शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम कर रही जांच

Mohammed Shami Death Threats: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सोमवार, 5 मई को जान से मारने की धमकी दी गई है। शमी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। क्रीकेटर को यह धमकी 1 करोड़ रुपये न देने के लिए मिली है। धमकी की जानकारी मिलते ही अमरोहा क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है।

शमी के मिली जान से मारने की धमकी 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धमकी मिलने पर अमरोहा पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि “पहले एक ई-मेल 4 मई की शाम आया था। इसके बाद दूसरा ई-मेल 5 मई, सोमवार सुबह आया है।” वहीं शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने पुलिस को इस बारे में लिखित में जानकारी दी है। मोहम्मद शमी के अमरोहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, कर्नाटक से प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने मोहम्मद शमी को एक मेल भेजा है। जिसमें एक करोड़ रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है।

आईपीएल मे व्यस्त हैं मोहम्मद शमी 

बता दें कि मोहम्मद शमी इस समय आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में व्यस्त हैं। वह इस बार सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस आईपीएल में हैदराबाद कुछ खास नहीं खेल पा रही है। हैदराबाद ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 3 मैच में जीत हासिल कर पाए हैं। शमी भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं। इनकी गेंदबाजी के सामने अच्छे- अच्छे खिलाड़ी के पसीने छूट जाते हैं।

 

Scroll to Top