Operation Sindoor: 100 से ज्यादा आतंकी ढेर! जाम में फंसे पाकिस्तानियों के सामने धमाका, चारों ओर तबाही ही तबाही

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयरस्ट्राइक में 90 आतंकियों की मौत हो गई है। एयरस्ट्राइक के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि भारत कैसे एयरस्ट्राइक में आतंकी ठिकाने तबाह हो गए है। पंजाब प्रांत के मुरीदके और मुजफ्फराबाद से सुबह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मुरीदके में भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद स्थिति गंभीर नजर आ रही है और अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी। हालांकि भारत ने एयरस्ट्राइक के दौरान मुरीदके में आतंकवादी संगठन मुख्यालय को निशाना बनाया था।

आतंकवादियों के ठिकानें पर एयरस्ट्राइक

भारत ने बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जो भारत के रणनीतिक और सैन्य कौशल की गवाही देती हैं।

Indian army Operation Sindoor successful - भारत का ऑपरेशन सिंदूर सफल,  एयरस्ट्राइक में तबाह हुए लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर - Indian army Operation  Sindoor successful Lashkar and Jaish ...

 

पूरी घटना की विस्तृत तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं: ट्रैफिक में फंसे पाकिस्तानियों के सामने हुआ विस्फोट, मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों पर हमला, घायलों का इलाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर अस्पताल में चल रहा है, बहावलपुर के बाहरी इलाके में हवाई हमले के दौरान मस्जिदें क्षतिग्रस्त हो गईं, बचाव दल के सदस्य हमले स्थल पर मिले शव को एम्बुलेंस में ले गए, सैनिक सड़कों पर तैनात थे और एम्बुलेंस लगातार हमले वाले क्षेत्र में पहुंच रही थीं। पाकिस्तान में लाहौर के हवाई अड्डे पर आपात स्थिति की घोषणा की गई। सभी हवाई उड़ानें 48 घंटों के लिए रद्द कर दी गई हैं।

मुजफ्फराबाद में भी बड़ा नुकसान

भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों को किया तबाह उनमें शामिल हैं- बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद। भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद स्थिति गंभीर नजर आ रही है, जहां आतंक के बाद मस्जिद को नुकसान हुआ है। जहां आतंकवादियों द्वारा बैठके आयोजित करने के लिए किया जाता था। बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया।

सड़को पर पुलिस और आर्मी

यह हमला आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म करने के लिए किया गया, जिनकी गतिविधियों का पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था। मुरीदके में अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से जाहिर होता है। इसके अलावा सड़को पर पुलिस और आर्मी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं उसमें देखा जा रहा है कि आतंकवादियों के हेडक्वार्टर भारत की स्ट्राइक में बुरी तरह हुए है।

Scroll to Top