Benefits of Brown Rice: सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है ब्राउन राइस, इन 4 स्वास्थ समस्याओं से बचाव

Benefits of Brown Rice: ब्राउन राइस का रंग भूरा होता है और सफेद चावल के मुकाबले इनका स्‍वाद भी थोड़ा अलग होता है। ब्राउन राइस को पकने में सफेद चावल से ज्‍यादा समय लगता है। लेक‍िन ब्राउन राइस में सफेद चावल के मुकाबले ज्‍यादा पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। क्योंकि यह किसी पॉलिश प्रक्रिया से नहीं गुजरते।

How to cook brown rice: the simplest, healthiest and easiest way to cook brown rice (lots of it!) - Vegan Family Kitchen

ब्राउन राइस में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फास्फोरस जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ब्राउन राइस में व‍िटाम‍िन-ई होता है, यह शरीर की इम्‍यून‍िटी को मजबूत करने में मदद करता है। ब्राउन राइस एक तरह का होल ग्रेन है। होल ग्रेन्‍स में नेचुरल न्‍यूट्र‍िएंट्स जैसे व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और फाइबर आद‍ि पाए जाते हैं। ब्राउन राइस को पाचन तंत्र के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। चल‍िए जानते हैं डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ के ल‍िए ब्राउन राइस के फायदे।

डाइबिटीस से बचाव (Prevents Diabetes)

ब्राउन राइस व्हाइट राइस की तुलना में धीरे पचता है। इस कारण से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। ब्राउन राइस से टाइप-2 डाइबिटीज होने की संभावना भी कम होती है।

ग्लूटेन फ्री (Gluten-Free)

ब्राउन राइस अन्य ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट्स की तरह रिफाइन्ड नहीं होते, जो इसे ग्लूटेन फ्री डाइट के लिए एक हेल्दी विकल्प है।

वेट लॉस (Weight Loss)

ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कई देर तक आपका पेट भरा रखता है। इस कारण से आप बार-बार खाना नहीं खाते और वजन मेंटेन रहता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ये बेली फैट कम करने में भी मदद करता है।

न्यूट्रीशन से भरपूर (Rich Nutrition)

ब्राउन राइस न्यूट्रीशन से पैक होता है। इसमें फाइबर, मैगनिशियम, फॉसफोरस, मैगनिस आदि जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्वों के कारण ये आपको क्रॉनिक बीमारियों से भी बचाता है। इसके साथ ही ये हड्डियों के विकास और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाता है।

 

Scroll to Top