PM Modi : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों से मिलने पहुंचे PM मोदी…जवानों का बढ़ाया हौसला

PM Modi News : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम की बात कही थी। साथ ही सेना की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश को संबोधित करने के बाद आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी खुद सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा की।

आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस एयरबेस को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था। उसने इसे उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने आज वहां पहुंचकर पाकिस्तान का झूठ पूरी दुनिया के सामने आ चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। पीएम मोदी के वहां पहुंचने से ये साफ हो गया कि इस एयरबेस को पाकिस्तान ने किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये तस्वीरें पूरी दुनिया को बताती है कि पाकिस्तान का काम केवल और केवल झूठ बोलना रह गया है।

पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा “इससे पहले आज सुबह, मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की। उन लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था जो साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक हैं। भारत हमारे सशस्त्र बलों द्वारा हमारे राष्ट्र के लिए किए जाने वाले हर काम के लिए उनका सदैव आभारी है।”

पीएम मोदी की सबसे खास तस्वीर

पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस की एक तस्वीर बेहद खास मानी जा रही है। जिसे लेकर भारत से लेकर पूरी दुनिया में चर्चाएं शुरू हो गई है। एक भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में लिखा है- क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाया। यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी जानकारी दी जो 6 मई की रात और 7 मई की सुबह भारतीय सेना की तरफ से शुरू हुए। इस दाैरान पीएम मोदी ने जवानों से उस दौरान के हालात पर भी चर्चा की।

 

 

Scroll to Top