Jagdish Devda: डिप्टी सीएम विजय शाह के बयान से मचा बवाल, सेना का किया अपमान

Jagdish Devda Controversy: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने मध्य-प्रदेश के जबलपुर आयोजित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेना पर अभद्र टिप्पणी की है। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा, पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। इस बयान के बाद राजनीति में हलचल मची हुई है। कांग्रेस ने भारतिय सेना पर अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

जगदीश देवड़ा का विवादित बयान 

इस कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए देवड़ा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने का जो साहसिक निर्णय लिया, उसके लिए पूरा देश आभारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आतंकियों पर कार्रवाई के लिए तालियां बजवाकर प्रधानमंत्री और सेना की सराहना की। लेकिन अंत में उन्होंने सेना को लेकर एक अपमानजनक टिप्पणी कर दी।

“सेना उनके चरणों में नतमस्तक”

जगदीश देवड़ा ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद मेरा मन काफी क्रोध से भरा हुआ था। जिस तरह से लोगों को धर्म पूछ-पूछ कर मारा, महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मारी। उस दिन पूरे देश में काफी तनाव का माहौल था। जिन महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया, आतंकवादियों को जो पाल रहे हैं। जब तक उन्हें पूरी तरह तबाह नहीं कर देते चैन की सांस नहीं लेंगे। पीएम मोदी को हमें धन्यवाद देना चाहिए पूरा देश और देश की वो सेना उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए उतना कम है।”

कांग्रेस ने की माफी की मांग

कांग्रेस ने जगदीश देवड़ा से माफी की मांग करते हुए पोस्ट कर लिखा कि ” देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’ ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।”

प्रियंका गांधी ने की बयान की निंदा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?”

भाजपा नेता कर रहे बार-बार अपमान

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, तो जब किसी भाजपा नेता ने इस तरह का बयान दिया। इससे पहले प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह भी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। वहीं अब उप मुख्यमंत्री भी मुश्किल में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने देवड़ा से सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने देवड़ा का बचाव करते हुए कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

 

Scroll to Top