Delhi : दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज…लोगों को चिलचिलाती धूप से मिली राहत

Delhi Weather News : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी। लेकिन दोपहर तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई।

भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली की भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ तेज हवा ने लोगों को राहत जरूर दी है। लेकिन में पिछले काफी समय से मौसम अचानक से करवट लेता है। कभी धूप तो कभी तेज आंधी, मौसम में इस तरह का बदलाव काफी चिंताजनक भी है। नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश ने लोगों को राहत दी।

बारिश ने तरोताजा किया माहौल

दोपहर बाद देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से माहौल खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। घरों से बाहर निकले लोगों ने बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन और दुकानों के शेड के नीचे खड़े होकर खुद को भीगने से बचाया। मौसम के बदलाव ने न सिर्फ लोगों को राहत दी, बल्कि गर्मी से झुलस रहे पेड़-पौधों और वातावरण को भी तरोताजा कर दिया।

 

Scroll to Top