Air India flight : एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर में आई दिक्कत, अचानक हवा में ही लेना पड़ा यू टर्न

Air India flight San francisco to Mumbai: एयर इंडिया के विमानों में पिछले दिनों से लगातार दिक्कतों की खबर आ रही है। हाल ही में एक और एयर इंडिया के प्लेन में खराबी आ गई है। यह विमान सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहा था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार, 17 जून की सुबह को प्लेन कोलकाता में लैंड करवाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों और केबिन क्रू के फ्लाइट से उतारा जा चुका है।

ड्रीमलाइनर में आई तकनीकी खराबी 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। यह प्लेन भी बोइंग कंपनी का था, बोइंग 777-200LR वर्ल्डलाइनर 17 जून की रात कोलकाता पहुंचा था। जिसके बाद इसे मुंबई के लिए रात करीब 2 बजे निकलना था, लेकिन इंजन में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ में काफी देरी हुई। जिसके बाद इंजन की दिक्कत ठीक नहीं हुई तो सुबह करीब 5:20 पर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया।

एयर इंडिया ने दी जानकारी 

वहीं सोमवार, 16 जून को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके बाद एआई 315 फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद आधे रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन ने जारी किए अपने एक बयान में कहा कि “एआई 315 फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और सभी यात्रियों की मदद की जा रही है।” वहीं एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि “पायलट की तरफ से उड़ान के दौरान संभावित समस्या का पता लगाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटा दिया गया। विमान हांगकांग में सुरक्षित तरीके से उतारा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है।”

एयर इंडिया के विमानों में लगातार आ रही खराबी 

अहमदाबाद विमान हादसा में 12 जून को 274 लोगों की जान चली गई। इस विमान में 242 यात्री बैठे यात्रा कर रहे थे। प्लेन टैकऑफ के कुछ समय बाद ही मेडिकल हॉस्टल से टकरा गया। इस हादसे में केवल एक ही यात्री सुरक्षित बच पाया था। इस घटना के बाद एयर इंडिया की हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट में दिक्कत आई। वहीं दूसरी फ्लाइट दिल्ली से रांची जाने वाली थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आई।

Scroll to Top