Anushka Sharma : विराट कोहली के रिटायरमेंट पर पत्नी अनुष्का का भावुक पोस्ट, एक्ट्रेस ने खोले कई राज

Anushka Sharma On Virat Kohli Retirement : भारतीय क्रिकेट प्रेमी को आज काफी बड़ा धक्का लगा है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट का क्रिकेट का सफर काफी अच्छा रहा है। इस सफर में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनका काफी साथ निभाया। विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सभी फैंस भावुक नजर आ रहे थे और तरह-तरह के पोस्ट पर कोमेंट्स कर रहे थे लेकिन पत्नी अनुष्का के पोस्ट से किसी का भी दिल भर आएगा। विराट के साथ हर उतार-चढ़ाव में अनुष्का साथ खड़ी रहीं और उन्होंने एक पोस्ट में सब-कुछ बयां कर दिया है।

विराट के इस कदम पर क्या बोलीं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ एक यादगार फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे, जो आपने कभी नहीं दिखाए। वे संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा और वह अटूट प्यार जो आपने खेल के इस प्रारूप को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज़ के बाद आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे. आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक विशेषाधिकार रहा है।”

खराब फॉर्म में मिला अनुष्का का साथ

अनुष्का शर्मा के बारे में अक्सर विराट कहते आए हैं कि जब वह सबसे खराब दौर से गुजर रहे थे तो हमेशा अनुष्का शर्मा का साथ मिला। चाहे वह मैदान में हो या फिर मैदान से बाहर वह हमेशा मेरी ताकत के तौर पर खड़ी रही।

कब हुई पहली मुलाकात?

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स को अक्सर ही एड फिल्मों में देखा जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक शैंपू का एड विराट और अनुष्का ने किया था। यही इनकी पहली मुलाकात थी, इसके बाद ही डेटिंग शुरू हुई। कुछ साल डेट करने के बाद साल 2017 के दिसंबर माह में अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंध गए। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया, वहीं 15 फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों अनुष्का फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में पूरा समय दे रही हैं, विराट भी परिवार के साथ ही अधिक समय गुजारते हैं।

 

 

Scroll to Top