Operation Sindoor: आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी बीजेपी, ऑपरेशन सिंदूर की बताएगी उपलब्धियां

Operation Sindoor News :ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा शुरू कर रही है।इस यात्रा का उद्देश्य देशभर में हर नागरिक तक ऑपरेशन सिंदूर की सफलताओं को बताना है। तिरंगा यात्रा देशभर में 10 दिन तक निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान बीजेपी पूरे देश में घूमने वाली हैं। साथ ही सभी को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देगी।

10 दिन तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी आज 13 मई से 23 मई तक ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाना इस यात्रा का मकसद है। BJP जनता को बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने किस तरह से पाकिस्तान पर प्रहार किया और अपने नागरिकों को संकट से बाहर निकाला। इस यात्रा को कोऑर्डिनेट करने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुग जैसे नेताओं को सौंपा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वयं यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

इससे पहले सोमवार, 12 मई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है। अब पाकिस्तान के साथ केवल आतंकवाद और पीओके की वापसी के मुद्दे पर ही बात हो सकती है। इसके अलावा अब उस देश से कोई और बातचीत नहीं होने वाली है। अब भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करने वाला है।”
Scroll to Top