Bihar : परीक्षा में नकल नहीं कराना पड़ा छात्र को भारी, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सासाराम

Bihar Board Matric Exam : बिहार के सासाराम से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक एग्जाम सेंटर पर आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर दो छात्रों के गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चलाई जाने लगी। इस दौरान गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई है। सभी छात्र 10वीं की परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी में एक छात्र की हुई मौत 

यह घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है। हंगामा उस दौरान हुआ जब 10वीं के छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दू गट आपस में भीड़ गए। हंगामा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि छात्रों  ने गोलियां भी निकाल ली। इस दौरान गोली दो छात्रों को जा लगी। गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक़ गोलीबारी में मौत हुई बच्चे का नामा अमित कुमार है। वह शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था। विवाद में शामिल सभी छात्र हाई स्कूल डेहरी के छात्र हैं। सभी छात्रों का एग्जाम सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में पड़ा था।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक विवाद एग्जाम हॉल के अंदर आंसर शीट से नकल नहीं करने देने पर शुरू हुआ। जिसके बाद कुछ लड़कों ने बवाल करना शुरू कर दी। विवाद में मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई तो दो छात्रों को गोली लग गई। इलाज के लिए तुरंत दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अमित कुमार की किस्मत ने आज उसका साथ नहीं दिया। उसकी लाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही  है। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है।

बिहार की व्यवस्था पर उठ रहा सवाल 

यह हादसा बिहार की व्यवस्था और प्रशाशन पर सवाल उठाता है? सवाल है कि छात्रों के पास बंदूक कहां से आई? बवाल के दौरां टीचर और स्कूल प्रशासन कहां था? मृतक अमित कुमार और दुसरे घायल बच्चे का क्या दोष था? छात्रों को बंदूक कहां से मिली?

Scroll to Top