Jasprit Bumrah : खेलना तो दूर, बिस्तर से भी नहीं उठ पा रहे बुमराह, अब चैंपियंस ट्रॉफी कैसे जितेगा भारत?

Jasprit Bumrah Injury : भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के स्टार गेंदबाज और सबसे तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद बुमराह मैदान पर उतरना फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है। दरअसल जसप्रीत बुमराह सिडनी (Sydney) टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें खेलना तो दूर बल्कि ज्यादा देर खड़े रहने  के लिए भी मना किया है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह बेड रेस्ट के लिए कहा है। बता दें कि चोट के कारण बुमराह के लोअर बैक में सूजन आ गई थी। जिसके वजह से उन्हें काफी समय तक खेल के मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है।

गंभीर रूप से चोटिल हैं जसप्रीत बुमराह

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में  यह दावा किया गया है कि जसप्रीत बुमराह की हालत फिलहाल ठीक नहीं है। उन्हें अगले हफ्ते बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा जा सकता है। हालांकि फिलहाल इस पर कुछ भी ज्यादा कहना थोड़ी जल्दी होगा। बुमराह को रिकवरी के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें घर पर ही बेड रेस्ट के लिए कहा है। लोअर बैक की सूजन कम होगी तब फैसला किया जाएगा कि आगे क्या करना है।

बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी खेलना नामुमकिन !

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर टीम इंडिया काफी समय से तैयारी कर रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह का खेलना फिलहाल नामुमकिन सा लग रहा है। बीसीसीआई (BCCI) भी उन्हें जल्द वापस लाने की तैयारी में नहीं दिख रहा है। फिलहाल ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि बुमराह कब मैदान पर वापसी करेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि “बैक की सूजन मसल और डिस्क दोनों में हो सकती है। उसी के हिसाब से बुमराह की वापसी हो सकती है।” फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में उनका खेलन मुश्किल ही नजर आ रहा है। ईपीएल और फिर भारत का इंग्लैंड दौरे तक उनकी वापसी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Scroll to Top