Delhi BJP Candidate List : BJP की चौथी लिस्ट जारी, इन 6 चेहरों को देख चौंका विपक्ष 

Delhi BJP Candidate List For Delhi Polls : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली चुनाव के लिए आज बृहस्पतिवार 16 जनवरी को चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट 6 नाम ऐसे भी हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है।

भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ग्रेटर कैलाश से सौरभ भरद्वाज (Saurabh Bhardwaj) के खिलाफ भाजपा ने शिखा राय को मैदान में उतारा है। वहीं, बवाना से रवींद्र कुमार को भाजपा ने टिकट दिया है। वजीरपुर से पूनम शर्मा चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी और त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन को मैदान में उतारा गया है। वहीं शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर (एससी) से प्रवीण निमेष को टिकट दिया गया है।

सहयोगी दल को मिली दो विधानसभा सीटें

दिल्ली चुनाव में इस बार भाजपा ने सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) (Janta Dal United) और लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) को दो विधानसभा सीटें दी हैं। जिसमें बुराड़ी सीट पर शैलेंद्र कुमार को टिकट दी गई है।

दिल्ली में भीषण चुनावी जंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 5 फरवरी को होने वाला है। 8 फरवरी को नतीजों की घोषणा की जाएगी। चुनाव को लेकर आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने कमर कस ली है। लेकिन दिल्ली की जनता का झुकाव किस तरफ है वो तो 8 फरवरी को ही पता लगेगा। भाजपा और आप में  चुनावी तकरार काफी तेज होती जा रही है। ऐसे में ये तकरार और कितनी बढ़ती है, ये तो फिलहाल अभी देखना बाकी है।
Scroll to Top