Panchkula Suicide Case : भारी कर्ज ने ली 7 लोगों की जान…एक साथ पूरा परिवार हुआ खत्म!

Panchkula Suicide News: हरियाणा के पंचकूला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में मातम का माहौल है आत्महत्या की यह घटना सेक्टर 27 से सामने आई है।

देहरादून के रहने वाले थे सभी मृतक

एक ही परिवार के 7 लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित परिवार के लोग देहरादून का रहने वाला था। सूत्रों के मुताबिक एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर अपनी जान दे दी। सभी का शव पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। जानकारी के मुताबित पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। परिवार पर काफी कर्ज भी था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पूरे परिवार ने अपनी जान दे दी।

पंचकुला की डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी पंचकुला हिमाद्रि कौशिक का कहना है, “हमें सूचना मिली कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि वे सभी मर चुके हैं। एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में लाया गया था, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। सभी जांच अधिकारी मौके पर हैं। सभी मृतक परिवार के सदस्य हैं।”

Scroll to Top