Tejashwi Yadav : टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशखबरी दूसरी बार पिता बने तेजस्वी, शेयर की तस्वीरें

Tejashwi Yadav Father: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दूसरी बार दादा बन गए गए। वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बनने की खुशी मिली है। तेज प्रताप यादव को लेकर कुछ दिनों से लालू परिवार में काफी टेंशन का माहौल है। इस बीच यादव परिवार के घर में खुशियां लेकर नन्हा मेहमान आ गया है। इसकी जानकारी मंगलवार 27 मई, 2025 को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दी। तेजस्वी यादव ने बेटे की तस्वीर एक्स पर शेयर की है।

दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बेटे की तस्वीर शेयर करने के साथ अपने पोस्ट में लिखा “शुभ प्रभात! आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! हमारे छोटे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!”

तेजस्वी यादव की बहन ने जताई खुशी 

वहीं तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी यह पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा “गौरवान्वित माता-पिता, दादा दादी को बधाई और गौरवान्वित बहन कात्यायनी को बधाई। हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”

 

कोलकाता में हुआ बेटे का जन्म

कोलकाता के एक अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जन्म के बाद दोनों मां-बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सोमवार को ही लालू परिवार पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गया था। इसके अगले दिन आज मंगलवार सुबह-सुबह तेजस्वी यादव ने यह खुशखबरी दी है। इससे पहले साल 2023 में तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म हुआ था। उसका जन्म नवरात्रि का समय हुआ था, जिसके कारण उसका नाम कात्यायनी रखा गया था। वहीं अब मंगलवार के दिन बेटे का जन्म हुआ है। तेजस्वी यादव ने खुशखबरी देते हुए अपने पोस्ट में ‘जय हनुमान’ लिखा है।

Scroll to Top