AAP News : सीएम की ‘चंदा’ वाली पॉलिटिक्स, आप ने लॉन्च किया क्राउड फंडिंग कैंपेन 

Delhi Election 2025 : दिल्ली में चुनाव की तारिख नजदीक आती जा रही है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से अपना नामांकन दर्ज करने जा रही हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के बाद उन्होंने गिरी नगर गुरुद्वारे में अरदास की और इसके बाद नामांकन रैली की शुरुआत की। इससे पहले सीएम आतिशी ने चुनाव खर्च इकट्ठा करने के लिए क्राउडफंडिंग की अपील की थी।

 

सीएम आतिशी की जनता से अपील 

सीएम आतिशी ने कहा था कि “मुझे कालकाजी से चुनाव लड़ना है और यह चुनाव में एक आम आदमी की तरह लड़ना चाहती हूं। इस चुनाव को लड़ने के लिए हमें 40 लाख रुपये की जरूरत है। मैं दिल्ली की जनता से मदद मांगती हूं। जनता 100 या 1000 रुपये देकर मेरी मदद कर सकती है। बता दें कि उनकी अपील के बाद आतिशी और आम आदमी पार्टी के चाहने वाले लोगों ने 24 घंटों में उन्हें 18 लाख रुपये से ज्यादा ऑनलाइन चंदा दिया है। डोनेशन देने वालों ने कुल मिलाकर 18 लाख 56 हजार रुपये का चंदा दिया है।

 

सीएम आतिशी और रमेश बिधूड़ी आमने सामने 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से एक बार फिर आप की टिकट पर चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी है। रमेश बिधूड़ी का नाम दिल्ली चुनाव में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि “रमेश बिधूड़ी भाजपा का सीएम फेस हैं।” रमेश बिधूड़ी पर आरोप है कि उन्होंने आतिशी के परिवार और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है।

 

Scroll to Top