Jammu-Kashmir Earthquake : भूकंप के झटकों से दहल उठा कश्मीर, अफगानिस्तान तक हिली धरती…दहशत में लोग

Jammu-Kashmir Earthquake News : कश्मीर में शुक्रवार, 19 अप्रेल भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान की सीमा पर था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 71.38 डिग्री पूर्व, 36.13 डिग्री उत्तर और जमीन में 86 किलोमीटर भीतर था। भूकंप के झटकें जैसे ही महसूस हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। ना ही जान और ना ही माल…

कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

बता दें कि कश्मीर में तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीते बुधवार को किश्तवाड़ जिले में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया था। अफगानिस्तान पहले से ही मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है।

अफगानिस्तान की भी हिली धरती

अफगानिस्तान यूरोशियन प्लेट और इंडियन प्लेट के बीच स्थित है। जिस वजह से यहां भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए जाते हैं। अफगानिस्तान में कई इलाके पहाड़ी और कमजोर जमीन वाले हैं, साथ ही ज्यादातर घर और इमारतें भूकंपरोधी नहीं होतीं। जिससे यहां ज्यादा नुकसान होता है।

Scroll to Top