Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ घोषित, 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को क्या मिलेगा इस बार?

Uttarakhand Board Result News : उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। सबसे पहले रामनगर में और फिर देहरादून स्थित निदेशालय में नतीजे घोषित किए गए। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ubse.uk.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 लॉगिन डिटेल्स भरकर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है।

जारी हुए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

इस साल 10वीं में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं 12वीं में इस बार अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने पहले ही जानकारी दे दी थी, कि 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स uaresults.nic.in पर भी रोल नंबर डालकर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सर्वर डाउन होने की स्थिति में आप एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

 इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 

इस बार उत्तराखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23% है। जिसमें से छात्र उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10%  और छात्राओं का 86.20% रहा है। अनुष्का राणा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 493/500 अंक हासिल कर टॉप किया है। केशव भट्ट और कोमल कुमारी ने दूसरा स्थान और उत्तरकाशी ने तीसरी स्थान प्राप्त किया है।

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या : 41290
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या : 38536
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या : 415

इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद पिथौरागढ़ कुल 91.90 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट

10वीं में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने टॉप किया है।

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30681
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41966
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14631

हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जनपद चंपावत कुल 96.97 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

 

Scroll to Top