Kedar Jadhav Joins BJP : आज से BJP के हुए ‘केदार’, राजनीति की पिच पर खेलने के लिए तैयार पूर्व क्रिकेटर

Kedar Jadhav Joins BJP : भारत के पूर्व क्रिक्टर केदार जाधव आज मंगलवार, 8 मार्च से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कर दी है। आज दोपहर तीन बजे देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 40 वर्षीय केदार जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, अशोक चव्हाण समेति अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

केदार जाधव ने रखा राजनीति में कदम

केदार जाधव ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पॉलिटिक्स में कदम रख लिया है। वह इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स अलग-अलग राजनैतिक दलों का दामन थाम चुके हैं। अब इस लिस्ट में केदार जाधव भी शामिल हो गए हैं।

केदार जाधव का करियर 

केदार जाधव एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो मध्यम गति के गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी खेल चुके हैं।

1. अंतरराष्ट्रीय करियर: जाधव ने भारत के लिए 8 वन-डे और 9 टी-20 मैच खेले हैं।
2. आईपीएल करियर: उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए खेला है।
3. घरेलू करियर: जाधव महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और कई बार टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

Scroll to Top